UP Voter List 2021 | यूपी वोटर लिस्ट: वोटर लिस्ट डाउनलोड

Uttar Pradesh Voter List 2021 | यूपी वोटर लिस्ट | UP Voter List | यूपी पंचायत चुनाव मतदाता सूची | मतदाता पर्ची डाउनलोड 

Uttar pradesh voter card List 2021 मतदाता सूची में उन लोगों के नाम शामिल किये जाते है जो अपने राज्य में होने वाले किसी भी प्रकार के चुनाव में वोट डाल सकते है। 18 वर्ष की आयु के बाद वोटर आईडीई कार्ड अप्लाई किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य के वे नागरिक जो आगामी चुनावों में वोट डालना चाहते है उन्हें उत्तर प्रदेश मतदाता सूची (UP voter List)

में अपना नाम देखना होगा। जिन का नाम इस सूचि में नहीं है वे मतदान नहीं कर सकेंगे। अगर आप यूपी के निवासी है और अपना वोटर कार्ड अप्लाई किया हुआ है तो आप यूपी मतदाता सूची 2021 में अपना नाम चेक कर सकते है। लिस्ट में नाम देखने की प्रक्रिया को इस आर्टिकल में सरल तरीके से बताने का प्रयास किया है।

UP Voter List 2021

आज के डिजिटल युग में कई तरह की सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इसी क्रम में राज्य की सरकारों ने वोटर लिस्ट देखने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। यूपी वोटर लिस्ट में अपना देखने के लिए अब राज्य के लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अब लोग घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन UP Voter List 2021 देख सकते है। जिन लोगों ने अपना वोटर आईडीई बनाने के लिए आवेदन किया हुआ है वे इस सूचि में अपना नाम देख सकते है।

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची को ऑनलाइन करने का उद्देश्य राज्य के लोगों की परेशानी को दूर करना है। पहले लोगों को मतदाता सूचीदेखने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस सुविधा के ऑनलाइन होने से अब लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

वोटर लिस्ट में नाम देखने के इलावा अब लोग निर्वाचन रोल की पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते है। इस पीडीएफ में उन लोगों के नाम होते है जिनके पास वोटर कार्ड है और उनके नाम भारत निर्वाचन आयोग में लिस्टेड है।

यूपी वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? (Search name in UP voter List)

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और यूपी वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो नीचे बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • मतदाता सूची देखने के लिए सबसे पहले Chief Electoral Officer की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जाये।
  • पोर्टल के होमपेज पर Search Your Name Electrol Roll का एक विल्कप दिखेगा। आप को इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा। इस फॉर्म में आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे जैसे की पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजें, विवरण द्वारा खोजें। आपको इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना है।
  • अगर आपने विवरण द्वारा खोजें के ऑप्शन का चयन किया है तो आपकी स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में पूछे गए सवालों का जवाब भरना है जैसे की आपका नाम, पीता का नाम, आपकी जन्म तिथि, उम्र, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र।
  • पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजें के ऑप्शन पर क्लिक किया है तो मतदाता पहचान पत्र क्रमांक, राज्य और बॉक्स में दिख रहे कोड को भरना है।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको अब खोजें के बटन पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर यूपी मतदाता सूची का पूरा विवरण आ जायेगा।
  • अब आपकी जिस क्षेत्र की जानकारी लेनी है उसके नाम के सामने दिख रहे View Details के लिंक पर क्लिक कर दे। इसके बाद चयनित क्षेत्र से संबंधित वोटर लिस्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते है।

यूपी वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें? – UP Voter List Download

  • उत्तर प्रदेश मतदाता सूची फोटो के साथ डाउनलोड करने के लिए Chief Electoral Officer की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।

UP-Voter-List

  • होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड दिख रहे बॉक्स में Electrol Roll PDF का एक लिंक दिखाई देगा। आपको अब इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपकी स्क्रीन पर अब एक नया पेज आएगा जिसमें आपको Select District के सामने दिख रहे बॉक्स में अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करना है और Show के बटन पर क्लिक करना है।

up-voter-list-download

  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपको चयनित क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों की लिस्ट दिखाई देगी।
  • लिस्ट में से Polling Station Name के सामने दिख रहे Electrol PDF की पंक्ति में View पर क्लिक करे।
  • अब आप अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट देख व फोटो के साथ डाउनलोड कर सकते है।

Click here for UP ration card List

एप्लीकेशन स्टेटस चेक कैसे करें ? 
  • जिन लोगों ने अपना वोटर आईडीई कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया हुआ है वे अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते है।
  • सबसे पहले सीईओ उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाये।
  • अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर वेबसाइट खोल रहे है तो आपको लेफ्ट साइड दिख रहे बॉक्स में Know Your Application Status का लिंक दिखाई देगा। आपको अब इस लिंक पर क्लिक करना है।

voter-card-application-status

  • मोबाइल पर वेबसाइट खोलने की स्थिति में आपको Menu के सामने दिख रहे बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी और उसमें Know Your Application Status का लिंक दिखाई देगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी Reference id भरनी है।
  • अब आप Track Status के बटन पर क्लिक कर दे। आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस अब आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा।

 UP Jansunwai Portal : Check Status on jansunwai.up.nic.in Portal

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची

यूपी के जो नागरिक नई ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है वे सबसे पहले स्टेट इलेक्शन कमीशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।

  • वेबसाइट के होम पेज पर अब पंचायत इलेक्शन का एक लिंक दिखेगा। इस लिंक मे से आपको PRI Voter Search/Voter Slip के लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्राम और पंचायत का नाम चयन करना है फिर मतदाता का नाम, पीता का नाम, आयु और हाउस नंबर भरना है।
  • सारी जानकारी देने के बाद Search के बटन पर क्लिक करें। आपके द्वारा भरी हुई जानकारी के आधार पर आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आएगी।
  • लिस्ट में आपको अपना नाम खोजना है और उसके सामने दिख रहे Print Slip पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको वोटर स्लिप दिख जाएगी। इस स्लिप को आप पीडीएफ फाइल में डाउनलोड भी कर सकते है।
यूपी वोटर लिस्ट ऐप डाउनलोड कैसे करें (UP voter card list Mobile App)

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर खोल ले।

  • प्ले स्टोर में सर्च बॉक्स में आप उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट टाइप करे और Search पर क्लिक करे।
  • आपके सामने अब एक लिस्ट आ जाएगी जिसमें आपके सबसे पहले वाले नाम पर क्लिक करना है।
  • एप्प के नाम के सामने आपको डाउनलोड का बटन दिखेगा। इस बटन पर क्लिक कर दे।
  • डाउनलोड होने के बाद एप्प इनस्टॉल कर ले। अब आप उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट ऐप आपके मोबाइल में चला सकते है।
Helpline Number

इस आर्टिकल में हमने आपको यूपी वोटर लिस्ट 2021 में अपना नाम देखने, एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार एवं सरल भाषा में बताने का प्रयास किया है। अगर आपको इससे संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप हमे कमेंट में अपने सवाल पूछ सकते है।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी वोटर लिस्ट से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आप इस नंबर पर कांटेक्ट कर सकते है।

Helpline Number – 18001801950

Frequently asked question in UP voter List

यूपी वोटर लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट कौन सा है ?

इसके लिए आप ceouttarpradesh.nic.in पर क्लिक कर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

UP voter list download कैसे करे ?

इसके लिए आपको official website पर विजिट Electrol Roll PDF पर क्लिक कर मांगी गयी जानकारी भर लिस्ट प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश वोटर लिस्ट के लिए क्या कोई हेल्पलाइन नंबर है ?

इसके लिए आप 18001801950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

1 Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *