UP Ganna Parchi Online Calendar 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर

UP Ganna Parchi Online Calendar 2023: उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए गन्ना पर्ची ऑनलाइन देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया है। यूपी में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने गन्ना की खेती करने वाले किसानों की सुविधा के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पोर्टल https://caneup.in/ बनाया है। इस वेबसाइट पर गन्ना पर्ची कैलेंडर और मिल संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकते है। अगर आप उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 – 2023 से जुड़ी सारी जानकारी अपने मोबाइल पर घर बैठे देखना चाहते है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े और बताई हुई प्रक्रिया फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 – 2023

गन्ने के खेती करने वाले किसान कुछ साल पहले फसल बीजने से ले कर फसल कटाई और बिक्री और समय पर भुगतान ना मिलने जैसी कई परेशानियों का सामना कर रहे है। किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करने की स्थिति में योगी सरकार कई अहम् निर्णय ले रही है। इसी कर्म में यूपी के गन्ना किसान पहले अपनी फसल के भुगतान, चीनी मिल आदि जानकारी प्राप्त करने के लिए मिल, सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते थे पर अब राज्य की सरकार ने गन्ना की खेती करने वाले किसानों की इस परेशानी को दूर करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया है।

राज्य सरकार ने ये घोषणा की है की इस ऑफिसियल पोर्टल से राज्य के 50 लाख गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा। इस पोर्टल पर किसान घर बैठे अपने मोबाइल और लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से मिल में फसल बिक्री, गन्ना पर्ची कैलेंडर

और भुगतान संबंधित जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते है।

Ganna Parchi Calendar Key Points

योजना / पोर्टलयूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर
राज्य का नामउत्तर प्रदेश (UP)
विभागउत्तर प्रदेश चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
लाभार्थीराज्य के गन्ना किसान
उद्देश्यगन्ना पर्ची चेक ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://caneup.in/
http://upcane.gov.in/

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर का उद्देश्य

राज्य के किसानों की सुविधा के लिए सरकार कई विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन कर रही है। गन्ना किसानों के लिए गन्ना पर्ची कैलेंडर की सुविधा को भी सरकार ने ऑनलाइन कर दिया है। इन सेवाओं को ऑनलाइन करने का सबसे बड़ा उद्देश्य ये है की किसानों को कोई भी फॉर्म या जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े।

आधिकारिक वेबसाइट के जरिये यूपी के गन्ना किसान अपनी गन्ना कैलेंडर पर्ची ऑनलाइन चेक कर सकते है। सर्वे डेटा, प्री कैलेंडर, गन्ना कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, गत वर्ष गन्ना तौल, एप्लीकेशन फॉर्म आदि सुविधाएँ ऑनलाइन होने से किसान के समय व पैसे की बचत तो होगी ही साथ ही सरकारी दफ्तरों में होने वाली परेशानी से भी किसान दूर रहेंगे।

ई –केन पोर्टल के आने से कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। यूपी के लगभग 113 चीनी मिलों द्वारा अपनी ऑफिसियल वेबसाइट लांच की गयी है। इस आर्टिकल में हम आगे यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 – 2023 की पात्रता, इसके फायदे और मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करे आदि प्रक्रिया स्टेप बय स्टेप जानेंगे।

Click here for UP ration card List article

पर्ची कैलेंडर चेक करने की पात्रता

यूपी राज्य में खेती करने वाले गन्ना किसान की जानकारी ही गन्ना पर्ची कैलेंडर पर उपलब्ध होगी। राज्य के सभी किसान वेबसाइट पर मौजूद सेवाएं चेक कर सकते है।

किसी अन्य राज्य के किसान  गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक नहीं कर सकते। केवल यूपी के किसानों के लिए ये सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है।

Click here for E mandi UP

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर चीनी मिल और वेबसाइट पोर्टल

जनपद  चीनी मिल  वेबसाइट

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 देखने के लिए आवेदक को सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना है।

  • वेबसाइट के होम पेज पर आप को 2 ऑप्शन दिखेंगे। किसान भाई अपने आंकड़े चेक करने के लिए आंकड़े देखे के बटन पर क्लिक करें।

caneup-ganna-parchi

  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा। आपकी अब स्क्रीन पर दिख रहे कोड को बॉक्स में टाइप करना है जिसके बाद टेबल में कुछ जानकारियां सामने आएँगी।
  • अब आपको अपने जिले का नाम, गांव, फैक्ट्री और उत्पादक के साथ कुछ जानकारी भरनी है। आपके द्वारा दी हुई जानकारी के आधार पर एक लिस्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी जहां आप अपनी जानकारी चेक कर सकते है।

Ganna Parchi & E-Ganna Mobile App Download

गन्ना किसान मोबाइल अप्प के जरिये भी गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक कर सकते है। इसके लिए स्मार्टफोन होना जरुरी है।

  • अपने मोबाइल के प्ले स्टोर एप्प पर जा कर Ganna Parchi Mobile App सर्च करें। इसके बाद एक लिस्ट कुल जाएगी और सबसे पहले दिख रही एप्प पर क्लिक करे।

E-ganna-Parchi

  • अब आप एप्प इनस्टॉल करके यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022 – 2023 संबंधित सारी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है।
  • E-Ganna Mobile App Download करने की प्रक्रिया भी इसी प्रकार है। इसके लिए आप को प्ले स्टोर में UP E-Ganna app सर्च करना होगा।

UP Ganna Parchi Helpline Number

इस आर्टिकल में हमने आपको यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2023 देखने और इसकी पात्रता संबंधित सभी जानकारी विस्तार  बताने का प्रयास किया है। अगर आपको अपनी जानकारी देखने कोई समस्या आ रही है या वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ अन्य सेवाओं की जानकारी चाहते है तो हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट कर सकते। है

यूपी गन्ना पर्ची हेल्पलाइन नंबर: 1800-121-3203, 1800-103-582

दोस्तों UP Ganna Parchi Online Calendar 2023 चेक करने का ये आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो अपने साथियों के साथ भी इसे शेयर करें और अगर इस जानकारी से संबंधित आपकी कोई समस्या या सुझाव है तो कमेंट करके बताये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *