यू पी भूलेख खतौनी | UP Bhulekh, Khasra Khatoni Portal & Check Bhulekh Naksha

यू पी भूलेख नकल, खतौनी | UP Khatoni Khasra | Online Bhulekh, Khatoni | UP bhulekh ansh nirdharan | upbhulekh.gov.in | UP bhulekh naksha | भूलेख यूनिक कोड

भूलेख यू पी सरकार के राजस्व परिषद (Revenue Department) द्वारा शुरू किए गए भूमि रिकॉर्ड के लिए एक डिजिटल पोर्टल है। भूलेख का मतलब है भूमि का लेखा जोखा अथार्त लिखित रूप से भूमि की जानकारी। भूलेख उत्तर प्रदेश की शुरुआत से पहले जमीन के रिकॉर्ड से संबंधित सभी कार्य जैसे कि खतौनी प्रणाली (Khatoni System), जमाबंदी, आदि को कागजों पर दर्ज किया गया था। लेकिन अब डिजिटलकरण की ओर बढ़ते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में सभी भूमि रिकॉर्ड (Land Record) गतिविधियों का कम्प्यूटरीकरण किया है और UP Bhulekh नाम का एक वेब पोर्टल बनाया है। 

यू पी भूलेख (UP Bhulekh)

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की भूमि का डिजिटलकरण करने के लिए कंप्यूटर युग की ओर एक कदम लिया है अब प्रदेश का सारा रिकॉर्ड जैसे की यू पी भूलेख

, खतौनी प्रणाली ,खतौनी नंबर (Khatoni Number) ,जमाबंदी आदि का कम्प्यूटरीकरण कर एक भूलेख उत्तर प्रदेश वेब पोर्टल(Portal) बनाया है। अब ऐसे रिकॉर्ड  दस्तावेज जो हर तहसील के भीतर प्रत्येक गांव के लिए बनाए हुए हैं। जिसमे मालिकों का नाम, खेती का क्षेत्र / भूमि, मालिकों के शेयर और अन्य अधिकार शामिल है सब डिजिटल रूप से वेबपोर्टल पर उपलब्ध है। अब आपको आपकी जमीन की सारी जानकारी ऑनलाइन मिल जायेगी।ऐसी ही एक और वेबसाइट UP Bhulekh Map देखने के लिए बनायीं गयी है जहाँ से आप UP Bhulekh Naksha आसानी से किसी भी शहर/ग्राम का देख सकते है।  

इस आर्टिकल में हम आपको बताये जा रहे है की कैसे आप बहुत ही सरल तरीके भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल से कैसे जमाबंदी (खसरा, खतौनी) की जानकारी ले सकते है।

UP Bhulekh objectives (उत्तर प्रदेश (यू पी) भूलेख डिजिटलकरण के उद्देश्य)

भूमि का लेखा जोखा लिखित रूप में कागजों पर होने के कारण बहुत सी त्रुटि होने की सम्भावना बनी रहती थी और इतने बड़े रिकॉर्ड को संभांलना भी बहुत कठिन था इसी का हल निकालते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी तहसीलो के अंतर्गत आने वाली जमीनों का डिजिटलकरण किया और सरकार ने एक बहुत ही पारदर्शी और व्यवस्थित तरीका यूपी प्रदेश के नागरिको को समर्पित किया अब भू मालिकों को अपनी ज़मीन की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन Bhulekh UP  वेब पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगी

 Key Points
Portal Name UP Bhulekh
Managed By Revenue Council Uttar Pradesh
Services Online Land record of UP state
State Uttar Pradesh
Official Website

 http://upbhulekh.gov.in/

http://upbhunaksha.gov.in/

Bhulekh Portal UP benefits ( यू पी भूलेख डिजिटलकरण/पोर्टल के लाभ )

  • भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल के जरिये अब सभी लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। जो समय की बचत कर कभी भी इंटरनेट के जरिये देखा जा सकता है।
  • अपनी जमीन के भूलेख का प्रिंट भी ले सकते है और ये  कागजात बैंक लोन या फसल बीमा लेने के बहुत काम आता है।
  • भूलेख यू पी पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड होने से अब आपको पटवारी या पटवारखाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • Bhulekh UP पोर्टल एक  पारदर्शी प्रणाली है जो भूमि पर अवैध कब्जे, कमजोर वर्गों की भूमि को हथियाने, अपराध, मुकदमे आदि को कम करने में मदद करेगी
  • उत्तर प्रदेश में भूमि मालिक केवल खसरा नंबर(Khasara number) / गेट नंबर दर्ज करके अपनी जमीन का विवरण पोर्टल पर देख सकते है।
  • Bhulekh Uttar Pardesh पर उप्र के रहने वाले लोग घर बैठे UP Bhulekh Nakasha पोर्टल से UP Bhulekh Map मोबाइल/कंप्यूटर से देख सकते है।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर सेवाएं – UP Bhulekh Portal Services

  • राजस्व ग्राम खतौनी कोड(Khatoni Code)
  • भूखंड का यूनिक कोड(Unique Code)
  • भूखंड की वादग्रस्त स्थिति
  • Bhukhand की विक्रय की स्तिथि
  • खतौनी की नक़ल(Copy of Khatoni)
  • खतौनी अंश निर्धारण की नक़ल

Click Here for UP Voter List

यू पी भूलेख खसरा खतौनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन | UP Bhulekh Khasara Khatoni Online 2020

यदि आप किसी भूखंड की खतौनी की नक़ल वेबपोर्टल से निकलना चाहते है तो आप उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल (Uttar Pardesh Bhulekh Portal) के माध्यम से नीचे लिखे तरीके से खतौनी की नक़ल निकाल सकते है।

  • उप्पर बताई हुई सरकार की UP Bhulekh वेबसाइट पर विजिट करे। होम पेज या पहला पेज ओपन होने पर “खतौनी की नक़ल” पर क्लिक करे। (पहला पेज नीचे दिए गए पेज जैसा होगा )

UP Bhulekh-Khatoni-Naksha-Land-record-online

  • खतौनी की नक़ल – Khatoni Copy पर क्लिक करने पर Portal पर एक नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको दिया हुआ captcha  बॉक्स में लिखना होगा।

Jamabandi-Landrecord-check online captcha

  • कॅप्टचा एंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा जिसका नमूना नीचे दिया गया है।
  • अब आपको जिला , तहसील और ग्राम का चयन करना होगा। इसके बाद वेब  पेज अगले पेज पर चला जायेगा।

UP-bhulekha-online-khatoni-process

  • इस पेज पर आपको खसरा संख्या (Khasara Number) या खाता संख्या(Khata Number) या खातेदार का नाम भरना होगा।
  • UP Bhulekh portal पर मांगी गयी जानकरी देने पर आपके सामने Khatoni की नक़ल आ जाएगी।
  • यदि आपके पास खतौनी की नक़ल है और आप उसे प्रमाणित करना चाहते है तो वेबसाइट पर दिए लिंक “खतौनी की नक़ल प्रमाणित करे” पर क्लिक कर चेक कर सकते है।
  • आप Bhulekh Uttar Pardesh की इस जानकारी का प्रिंटआउट भी ले सकते है।

उत्तर प्रदेश ग्राम खतौनी राजस्व कोड कैसे जाने (How to get Gram Khatoni code on UP bhulekh portal) 

UP-Bhulekh- Khatoni-code

home Page

  • अगला पेज ओपन होने पर जिले का चयन करे और फिर तहसील का चयन कर ग्राम पर क्लिक करे।
  • आपके सामने ग्राम का यू पी खतौनी राजस्व कोड आ जायेगा। ये ग्राम के साथ लिखा रहेगा।
  • भूलेख यू पी यूनिक कोड (bhulekh unique code) जानने के लिए होम पेज पर “भूखंड यूनिक कोड ” जाने पर क्लिक करे

UP Bhulekh Naksha

  • यू पी भूलेख Naksha देखने के लिए सरकार की वेबसाइट पर विजिट करे।
  • Map के लिए State ,जिला ,तहसील और ग्राम का चयन करे और फिर Show Land type पर code का चयन करे।
  • फिर एंटर प्रेस करने पर आपके सामने Bhulekh UP naksha आ जायेगा।
  • भुनकशा साइट पर bhu-Naksha आप Khasra नंबर डाल कर भी देख सकते है।

भूलेख उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन – Bhulekh UP helpline details

भूलेख सम्बन्धी किसी साहयता के लिए आप नीचे दिए गए मेल एड्रेस और फ़ोन पर भी संपर्क कर सकते है।

वेब प्रबंधक
कम्प्यूटर सेल
राजस्व परिषद्, लखनऊ
उत्तर प्रदेश
0522-2217145
bhulekh-up@gov.in

Computer Cell
Board Of Revenue
Lucknow, Uttar Pradesh
bhulekh-up@gov.in
0522-2217145

भूलेख वेब पोर्टल सन्देश

भूलेख वेब पोर्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश के भूमि रिकार्ड को कंप्यूटरीकृत करने के लिए इस प्रकार किया गया है कि भू-अभिलेखों के प्रतिदिन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित किया जा सके| भूलेख पोर्टल खतौनी के पूरे जीवन चक्र को बनाए रखता है| भूलेख डाटा एपीआई भू-अभिलेख डाटा का इंटरफ़ेस है जो अन्य एप्लीकेशन्स के साथ पारदर्शिता प्रदान करता है| भूलेख डाटा एपीआई के प्रयोग से आप भू-अभिलेख डाटा, भू-अभिलेख के मालिक की जानकारी, भू-अभिलेख की जानकारी इत्यादि देख सकते है वेब आधारित भूमि दस्तावेज़ प्रणाली 2 मई 2016 से प्रारंभ हुई थी| जिसे प्रदेश की समस्त तहसीलों में लागू कर दिया गया है

यू पी भूलेख सम्बन्धी कुछ महत्व पूर्ण लिंक

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड यहाँ क्लिक करे 
भूखंड यूनिक कोड यहाँ क्लिक करे 
भूखण्ड /गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जानेयहाँ क्लिक करे 
खतौनी (अंश -निर्धारण) की नक़ल यहाँ देखें- up bhulekh ansh nirdharanयहाँ क्लिक करे 
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखेंयहाँ क्लिक करे 
यूपी भू नक्शा/ऑनलाइन मैप देखेंयहाँ क्लिक करे 

Important note about Bhulekh UP portal

उत्तर प्रदेश में 2.35 करोड़ हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में फैले 18 डिवीजन, 75 जिले और 350 तहसील हैं, जो 7.65 करोड़ भूखंडों के साथ 1,08,848 राजस्व गांवों में विभाजित हैं। अब इन सब का लेखा जोखा UP Bhulekh वेबपोर्टल पर उपलब्ध है। इतनी बड़ी परियोजना का डिजिटलकरण वास्तव में एक कठिन काम था। उत्तर प्रदेश की इस योजना को पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया. उत्तर प्रदेश सरकार की भूलेख परियोजना (Bhulekh UP Scheme) जिसे  डिजिटल लैंड (Digital Land) के रूप में भी जाना जाता है, ने 2018-19 के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार में स्वर्ण पदक भी जीता , यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया।

UP Bhulekh Portal Some other Useful information

UP Bhulekh पोर्टल पर आप उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की सूचि ,तहसील की सूचि और कुल परगना की सूचि भी देख सकते है।परगना सूचि में आप कौन सा परगना कौन से तहसील और जिले के अंतर्गत काम करता है वो जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। Up Bhulekh पोर्टल पर जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 75 जिले ,350 तहसील और 903 परगना है। इसके इलावा आप राजस्व ग्राम सावर्जनिक रजिस्टर भी देख सकते है।

भूलेख यू पी APP

बहुत सी यू पी भूलेख app google play store पर उपलब्ध है लेकिन सरकार आधिकारिक वेबसाइट की अभी कोई घोषणा नहीं की है कोई भी भूलेख यू पी app डाउनलोड करने से पहले अच्छे से जांच ले।

इस साइट पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलायी गयी दूसरी योजनाओ की जानकारी भी उपलब्ध है। आप उन योजनाओ को पढ़ कर भी योजनाओ का लाभ ले सकते है।

Frequently asked question about UP bhulekh Portal

भूलेख उत्तर प्रदेश क्या है और इसके क्या फायदे है?

UP Bhulekh एक वेबपोर्टल है जिस पर भूमि का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के 75 जिले ,350 तहसील और 903 परगना की भूमि की जानकारी उपलब्ध है। Land record का digitization होने से यू पी के नागरिक अपनी जमीन का लेखा झोखा कभी भी और कही भी ऑनलाइन हासिल कर सकते है।

क्या UP Bhulekh वेबपोर्टल से अपनी खतौनी का प्रिन्ट आउट ले सकते है ?

जी हाँ, आप बताई गयी जानकारी अनुसार भूलेख यू पी पोर्टल पर विजिट कर “खतौनी की नक़ल” पर क्लिक कर और मांगी गयी जानकारी एंटर कर यू पी खतौनी प्रिंट आउट निकाल सकते है।

यू पी भूलेख नक्शा देखने के लिए कहा विजिट करे ?

Bhulekh Uttar Pardesh नक्शा देखने के लिए आपको upbhunaksha.gov.in/ पर विजिट करना होगा। वहां लोकेशन का चयन कर आप bhulekh naksha जानकारी हासिल कर सकते है।

भूलेख उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन की जानकारी कहाँ उपलब्ध है ?

भूलेख सम्बन्धी किसी साहयता के लिए आप हमसे संपर्क करें / मदद पर पोर्टल पर क्लिक करे

क्या कोई यू पी भूलेख app प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ?

इसकी अभी कोई सूचना जारी नहीं हुई है जैसे ही कोई सूचना मिलेंगी हम आपको सूचित करेंगे।

यू पी खतौनी ग्राम जानने के लिए के लिए क्या करें?

ग्राम की खतौनी जानने के लिए के लिए ” खतौनी (अधिकार अभिलेख ) की नक़ल देखें ” पर क्लिक करें
कैप्चा को सही से भरे
अपना जनपद चुनें
अपनी तहसील चुनें
ग्राम चुननें के लिए साइड में दिये हिन्दी बोर्ड से ग्राम के प्रथम अक्षर को क्लिक करें। उस अक्षर से प्रारम्भ होने वाले ग्राम आपको दिखाई देगें। अपना ग्राम चुनें।
इसके बाद यू पी खतौनी ग्राम कोड आ जायेगा।

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *